ललमटिया/गोड्डा: नीमा कलां में जामिया सलफिया नूरुल हुदा की महत्वपूर्ण बैठक, तालीम और तरक्की पर हुआ मंथन।
30 अगस्त 2026 रविवार को नीमा कलां स्थित जामिया सलफिया नूरुल हुदा मदरसा के प्रांगण में इलाकाई स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आगाज कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुआ, जबकि समापन दुआ के साथ किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जामिया के सदर मोहम्मद सफात अहमद ने की।
इस दौरान जामिया की शैक्षणिक व्यवस्था, विकास एवं बेहतर संचालन को लेकर क्षेत्र के लोगों ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
बैठक में बड़ी संख्या में इलाकाई लोगों ने शामिल होकर अपना बहुमूल्य समय और सहयोग दिया।
जामिया के सदर मोहम्मद सफात अहमद, सेक्रेटरी सरदार बशीरुद्दीन अंसारी एवं खजांची इकरामुल अंसारी सहित पूरी कमेटी ने बैठक में शामिल सभी लोगों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा कि जामिया की तरक्की और बेहतर तालीम के लिए समाज के लोगों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक के अंत में जामिया की तरक्की, कामयाबी और इसे इल्म व अमल का मरकज बनाने के लिए दुआ की गई।
Boarijor, Godda | Aug 30, 2026