
1.5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
खैराबाद (सीतापुर)। स्थानीय पुलिस ने मुहर्रम और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को डेढ़ किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों और मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खैराबाद पुलिस टीम ललियापुर मिश्रा धर्मकांटा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर रेलवे स्टेशन की तरफ से मियासराय मोहल्ले में गांजा बेचने जा रहा। घेराबंदी कर पुलिस ने मियासराय मार्ग पर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद हरे रंग के झोले से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कुलदीप पुत्र महेश (निवासी ग्राम कैमहरा हुसैनपुर, खैराबाद) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले से आबकारी व आयुध अधिनियम के मामले दर्ज हैं।
थाना खैराबाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार वर्मा, सिपाही कपिल कुमार, फैजान खान और शिवकुमार शामिल रहे।
#SitapurPolice
#UPPolice
#KhairabadPolice
#ActionAgainstCrime
#DrugPeddlerArrested
#NDPSAct
#SitapurNews
#Sitapur