Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

पुलिस प्रेस नोट 01 जुलाई 2026 गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी, नजफगढ़ दिल्ली से खाताधारक काबू, साइबर थाना साइबर बल्लभगढ की कार्रवाई, खाते में आये थे ठगी के 2,40,000 रुपये फरीदाबाद- गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक राजीव आचार्य वासी सांई बाबा एन्क्लेव, नजफगढ, दिल्ली को 30 जून को नजफगढ से गिरफ्तार किया है। को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित तीसरी लेयर (Third Layer) का खाताधारक है पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित राजीव आचार्य नजफगढ का निवासी है तथा वहीं पर ही इलैक्ट्रीशियन का काम करता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति काम करने के लिए आता था, जिसने उसको खाता देकर पैसे कमाने का लालच दिया। लालचवश उसने अपना खाता की जानकारी उसे व्यक्ति दे दिया। उसके खाता में ठगी के 2,40,000/-रू आये थे। फिर उसने ठगी के पैसे को चेक से निकाल कर उसे व्यक्ति को दे दिये। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ठगी की रकम के 48 लाख रुपए प्रथम लेयर (First Layer) के 2 खातों में आये थे, उसके बाद द्वितीय लेयर (Second Layer) के 3 खाते में स्थानांतरित हुए और फिर तीसरी लेयर (Third Layer) में आरोपित के खाते में 2,40,000/-रू आये थे। जिनको चेक के माध्यम से निकाल कर ठगों के पास पहुंचाया गया था। बता दें कि सेक्टर 8 बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर 2025 को एक अंजाम नंबर से कॉलर ने कॉल कर अपने आप को हरियाणा प्रशानिक विभाग चण्डीगढ़ से बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के आधार कार्ड से फर्जी SIM जारी हुई है और आतंकवादियो के द्वारा प्रयोग की जा रही है और उस नंबर से 7 से 8 करोड की मनी लाड्रिंग भी हुई हुई है। फिर कथित अधिकारी ने एक और नंबर देकर NIA अधिकारी से बात करने के लिये कहा। बात करने पर कथित NIA अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आपको अरेस्ट करने के लिये आ रही है। फिर ठगों ने दवाब बनाकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग 3 खातो में कुल 48,00,000 रुपये ट्रॉसफर कर दिये। शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 2, 2026

MORE NEWS