
भाजपा से भाजपा नेता अशोक जैरथ के नेतृत्व में जालंधर रैली मेंं शामिल हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता
फाजिल्का,30 सितंबर(सोनू वर्मा):: जालंधर में संपन्न भाजपा के चाणक्य एवं गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भाग लेने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। फाजिल्का से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैरथ के नेतृत्व में नगर कौंसिल के भाजपाई पार्षद व अन्य कार्यकर्ता पूरे जोशोखरोश और जयकारे लगाते हुए रवाना हुए और जालंधर रैली में शामिल हुए।
भाजपा नेता अशोक जैरथ ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे जालंधर के जीटी रोड पर परागपुर में लिली रिजार्ट में संपन्न रैली की तैयारियां फाजिल्का में लंबे समय से की जा रही थीं और आज सैकड़ों कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों के साथ साथ संयुक्त रूप से बसों में रवाना हुए और उन्होंने पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं को नशे के खिलाफ छेड़े निर्णायक युद्ध में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री जैरथ ने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ये रैली पंजाब में चल रही भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा में नशे पर वार की कड़ी में एक अहम रैली साबित हुई है। रैली में अशोक जैरथ के साथ नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवा दास, पार्षद रमेश कटारिया, पूर्ण चंद्र जसूजा, बलवीर सिंह, नरेंद्र प्रणामी, टोनी नरूला, अशोक नागवंशी, देसराज उपनेजा, सुभाष चंद्र, डा. रमेश, हनी बहल, राकेश सुखीजा, अनिल कुमार व अन्य कार्यकर्ता बसों के जरिए जालंधर पहुंचे।