
भाजपा नेता नील मणि के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
धनघटा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया।
हैसर बाजार धनघटा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता नील मणि ने स्वयं रक्तदान करके किया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर नील मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से वैश्विक पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करना मानव सेवा का पुनीत कार्य है। युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान भविष्य में किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में उपयोगी साबित हो सकता है।
नील मणि ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन यादगार बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान डा. मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत, शैलेन्द्र कुमार प्रदीप सैनी राजेश चतुर्वेदी अवधेश उपाध्याय अटल पांडे अनिल कुमार अविनाश मणि, आकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Neel Mani