
#बहराइच #रेड #अलर्ट के बीच #एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अपील—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें*
*नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें*
जनपद में 25 से 27 सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं की मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए अनावश्यक जोखिम लेने से बचने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का गंभीरता से पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाले, तालाब, जलाशयों एवं जलभराव वाले स्थानों के आसपास जाने से पूरी तरह बचें। नदी एवं अन्य जल स्रोतों के समीप रहने वाले परिवार विशेष सतर्कता बरतें। एसडीएम ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, नालों, तालाबों एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें और उन्हें ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने दें। बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। तेज हवाओं एवं गरज-चमक के दौरान पेड़ों, जर्जर भवनों, विद्युत पोल एवं बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें। खुले स्थानों पर खड़े होने तथा पेड़ के नीचे आश्रय लेने से बचें। जलभराव वाले रास्तों पर वाहन लेकर जाने से बचे। टूटे हुए बिजली के तार दिखाई देने पर उन्हें छूने का प्रयास न करें तथा तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता बनाए रखना सबसे जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में मुझे, तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा राहत एवं बचाव तंत्र को सूचना दें और आसपास के जरूरतमंद लोगों की भी मदद करें। उन्होंने जनपदवासियों से अफवाहों से बचने तथा मौसम एवं प्रशासन से संबंधित केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीएम ने कहा, “सावधानी और सतर्कता ही इस समय सबसे बड़ा बचाव है। स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें।
Bahraich Police Bahraich.Com @top fans Shravasti Police Dr. Anand Kumar Gond Brijesh Pandey MYogiAdityanath Yasar Shah UP Police Rajesh Pandey #DMBahraich #SPBahraich