बिहार के पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर उर्फ फैजल खान और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है. हाल ही में हुए मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस डायरी से ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने मामले को नया मोड़ दे दिया है. पुलिस जांच के अनुसार, खान सर के दोनों बॉडीगार्डों की ओर से की गई फायरिंग आत्मरक्षा के लिए नहीं, बल्कि कथित तौर पर दहशत फैलाने के लिए की गई थी.
Source:- Santosh Kumar Suman (फेसबुक प्रोफ़ाइल)