अनुसूचित जाति समरसता सम्मेलन को लेकर सीएम से मिले मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारी
23 अगस्त को बावल पहुचेंगे सीएम नायब सिंह सैनी
(रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार)
: मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा के तत्वाधान अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक समरसता को समर्पित एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त शनिवार को बावल में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा के पदाधिकारी गुरूग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर बावल में कार्यक्रम करने के मंशा ज़ाहिर की। जिसके उपरान्त मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनको बावल के कार्यक्रम में शिरकत करने की सहमति दी। संस्था के संयोजक ने बताया कि मुख्यमंत्री का बावल आगमन मेघवाल समाज के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर वेद प्रकाश, एडवोकेट रजवंत डहिनवाल, सचिव भूपेन्द्र मेघवाल शेखपुर, पूर्व सरपंच सांवत सिंह, अशोक मेघवाल, परमेश्वर दयाल, महेन्द्र सिंह झाझड़िया, भानसिंह, भूपसिंह, फतेसिंह, हीरासिंह वैध, महिपाल सिंह, विनोद, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Jul 27, 2026