
गोरौल में 61.91 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई
हाजीपुर/वैशाली: वैशाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गोरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 61.91 ग्राम हेरोइन/स्मैक (डिब्बी सहित) के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि गोरौल थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गोरीगामा निवासी प्रिंस कुमार अपने घर में हेरोइन/स्मैक की बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान प्रिंस कुमार (पिता- नथुनी भगत, निवासी- पैगम्बरपुर गोरीगामा, थाना- गोरौल, जिला- वैशाली) को 61.91 ग्राम हेरोइन/स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा 800 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में गोरौल थाना कांड संख्या- 424/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#टैग #VaishaliPolice #Goraul #OperationNeelkanth #DrugFreeBihar #SmackSeized #Heroin #DrugTraffickerArrested #BiharPolice #VaishaliNews #Hajipur #CrimeNews #YoungIndiaNews