पटना के बिहटा स्थित नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सारण मेडिकल फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 'सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर' नाम से आयोजित इस शिविर में सफाई मित्रों (सफाई कर्मियों) के साथ-साथ आमजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर का उद्घाटन नगर परिषद सभापति प्रियंका कुमारी ने की। इस अवसर पर नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बबलू कुमार, फाउंडेशन के डॉ. एस.पी. सिंह, अजय कुमार रंजन सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। #bihtanagar #FreeHealthCamp #patnabihar #MunicipalChairman #trendingnow #letestnews
Maner, Patna | Oct 1, 2026