
सांपला निवासी शकुन्तला की हत्या करने का मामला
वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रोहतक पुलिस की टीम ने सापला निवासी शकुन्तला की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदाल त के आदेश पर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 08.07.2026 को सापंला निवासी जयभगवान की शिकायत के आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत अभियोग अकिंत किया गया प्रारम्भिक जांच मे सामने आया कि जयभगवान की पत्नी आशा वर्कर है। दिनांक 06.07.2026 को जयभगवान कि पत्नी घर से अपनी डयूटी के लिए निकली जो घर वापिस नही आई।
दौराने जांच दिनांक 11.07.2026 को कपिल पुत्र प्रकाश निवासी सांपला को काबु कर पुछताछ कि गई। जांच मे सामने आया कि आरोपी कपिल ने जयभगवान की पत्नी शकुन्तला कि हत्या करने की वारदात के अन्जाम दिया है। आरोपी कपिल की निशानदेही पर सर्विस रोड दुल्हेडा माईनर सापंला के पास झुन्डो से शकुन्तला के शव को बरामद किया गया मामले हत्या कि धारा 103(1) 238ए बीएनएस जोडी गई। दिनांक 12.07.2023 को महिला की लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. कपिल पुत्र प्रकाश निवासी सांपला
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 248 दिनांक 08.07.2026 धारा 103(1), 238ए बीएनएस सापंला रोहतक।
Uklana, Hissar | Jul 13, 2026