उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचवें बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई.. बताया जा रहा है कि वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मुलाकात कर प्रयागराज लौट रहे थे। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई.
हादसे में अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है.. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है..
गौरतलब है कि इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का भी झांसी में पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर हुआ था।
#AtiqAhmed #AbanAhmed #RoadAccident #Prayagraj #Jhansi #UPNews