
🔳हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिलक महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
🔳कटनी - प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. सुनील बाजपेयी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग एवं एनसीसी प्रभारी डॉ. सरदार दिवाकर के नेतृत्व में किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर कहा गया कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसकी गरिमा की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए।
डॉ. सूची सिंह एवं डॉ. नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में कु. आरती सोनी, दीपिका साहू एवं पलक श्रीवास ने पोस्टर बनाकर देशभक्ति की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सूची सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी