कुर्साकांटा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जांच के क्रम में पुलिस ने एक चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान नीतीश कुमार (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय देवानंद यादव, निवासी कबीलाशा वार्ड संख्या-13, थाना सिमराहा, जिला अररिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। मामले में कुर्साकांटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय, अररिया में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
#Kursakanta #ArariaNews #BikeTheft #NitishKumar #GlamourBike #BiharPolice #CrimeNews #Araria #PiExpressNews #BreakingNews
Araria, Araria | Jun 18, 2026