थाना सिविल लाइन के 13 साल पुराने धोखाधड़ी के प्रकरण के ₹7000 के इनामी शेष आरोपी को पुलिस टीम ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
*एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता ।*
थाना सिविल लाइन अंतर्गत वर्ष 2013, 13 साल पुराने धोखाधड़ी के प्रकरण का शेष आरोपी वांछित था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार ₹7000 के इनामी में से शेष आरोपी *अमरेंद्र यादव पिता छुट्टे सिंह यादव निवासी ग्राम बराछ जिला पन्ना* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से दस्तावेज बरामद किए गए। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, आरक्षक हरेंद्र, आरक्षक जितेंद्र साहू की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।