सरस्वती विद्या मंदिर, सरायकेला में ‘संकुल स्तरीय विज्ञान आचार्य कार्यशाला’ का सफ़ल आयोजन
सरायकेला, 30 सितंबर, 2026बुधवार(भाग्य सागर) सरस्वती विद्या मंदिर सरायकेला में आज ‘संकुल स्तरीय विज्ञान आचार्य कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, प्रयोगात्मक, रुचिकर एवं नवाचारपूर्ण बनाने के साथ-साथ भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास में आचार्यों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री, विद्याविकास समिति, झारखंड एवं विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, डोरंडा कॉलेज, राँची उपस्थित रहे। उनके साथ दिलीप गुप्ता, प्रांतीय समिति के सदस्य, क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष तथा प्रियंका गुप्ता, राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला संयोजिका उपस्थित रहीं।...