पूरे #हिमाचल में 24 घंटे के अंदर मानसून पूरी तरह पहुंच चुका है। मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। ऊना के स्कूलों में पानी घुस गया है। मंडी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई वहीं, लाहौल स्पीति में बीती रात को बादल फट गया है।
#himachal #rain #monsoon