संभल: दंपति ने 184 किमी पैदल चलकर लाई कांवड़, महाशिवरात्रि पर किया जलाभिषेक
तमन्ना त्यागी और उनके पति अमन त्यागी 10 फरवरी को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे। 15 फरवरी को उन्होंने संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर पहुंचकर विधि-विधान से शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित किया।
इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। दंपति ने बताया कि उन्होंने मन्नत पूरी होने पर कांवड़ यात्रा की थी।
यात्रा के दौरान दंपति को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा धमकियां भी मिली थीं, जिसके संबंध में उन्होंने असमोली थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने दंपति की आस्था और समर्पण की सराहना की।
#Sambhal #KanwarYatra #Mahashivratri #UttarPradesh #Faith #Unity
---