#मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए भव्य स्वागत और फिजूलखर्ची पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन के कार्यक्रमों में जेसीबी से फूल बरसाने, महंगे उपहार देने और विशाल होर्डिंग लगाकर शक्ति प्रदर्शन करने की परंपरा पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। पार्टी नेताओं को व्यक्तिगत प्रचार की बजाय संगठन की मूल कार्यसंस्कृति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
बिप्लब देब ने जोर देकर कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर टिकी पार्टी है। यहां दिखावे और आडंबर के लिए कोई स्थान नहीं है। नेताओं को होर्डिंग और स्वागत सत्कार की राजनीति छोड़कर जमीन पर उतरकर काम करना होगा। सरकार के विकास कार्यों और संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि स्वागत में संसाधनों की बर्बादी।
#breakingnewswala #BiplabDeb #भोपालNews #MadhyaPradeshBJP #BhopalNews #BJPNews #MPPolitics #HindiNews #BNWTV