
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगाचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने कराया योगाभ्यास
#churu अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर नेचर पार्क में योगाचार्य डॉ. मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए बताया कि योग तनावमुक्त जीवन और बेहतर स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है।
योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विनीता शर्मा, मंजू खेमका, रोशनी कसवा, सरला राव, सुनीता शर्मा, रचना कोठारी एवं सुमन सहारण सहित अनेक योग प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
#yoga #YogDiwas #InternationalYogaDay #ChuruNews #naturepark
Churu, Churu | Jun 21, 2026