बालोद में NEET परीक्षा की पुख्ता तैयारी: कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए प्रश्नपत्र
आज जिले में आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए प्रश्नपत्रों के पैकेट कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और एसपी श्री योगेश कुमार पटेल की उपस्थिति में परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किए गए। जिला पुलिस बल और CRPF की निगरानी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
📍 परीक्षा केंद्र: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय और स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, दुधली
⏰ समय: दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक
परीक्षा में शामिल हो रहे सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! 💐📚
#NEET2026 #Balod #NEETExam #Chhattisgarh #BalodDistrict