स्वच्छ राजिम, सुंदर राजिम
आज महानदी गंगा आरती घाट, त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, सुंदर शहर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। जब जनप्रतिनिधियों के साथ समाज की मातृशक्ति, युवा एवं नगरवासी मिलकर स्वच्छता का बीड़ा उठाते हैं, तो जनभागीदारी की यही भावना राजिम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करती है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री महेश यादव जी, समस्त पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, हमारी मितानिन दीदियां, बिहान समूह की मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छ_राजिम_सुंदर_राजिम #जनसेवा #राजिम
@bjp4india @gariyaband_distt @chhattisgarhcmo @bjp4cgstate @bjpgariyaband
Gariaband, Chhattisgarh | Oct 3, 2026