
बस्ती समाचार
बस्ती: कलवारी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कलवारी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10 नवंबर 2026 को वादी श्री अखिलेश यादव (पुत्र सुधाशंकर, निवासी: ताहिरपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती) द्वारा थाना कलवारी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
वादी के अनुसार, प्रतिवादीगण ने एक राय होकर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से वादी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में वादी की माता की मृत्यु हो गई, तथा वादी के पिता, छोटी बहन और स्वयं वादी गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर बेहोश हो गए। इस संबंध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0-275/2026, धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना कलवारी के प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2026 को वांछित अभियुक्त को डकही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया गया है।#up #न्यूज
Basti, Basti | Nov 12, 2026