Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
journalistrkgiri
कलवारी चौराहे से गायघाट की तरफ राम जानकी मार्ग पर भरा पानी, अधिकारियों की लापरवाही के कारण है आपकी क्या राय है??? कमेंट करें....
Basti, Basti
| Jul 28, 2026
MORE NEWS
Basti, Basti | Aug 3, 2026
राजेंद्र प्रसाद नगर कथरूआ में भव्य पार्क निर्माण का हुआ शुभारंभ बस्ती नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड संख्या-11, राजेंद्र प्रसाद नगर (कथरूआ) में भव्य पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे नगर पंचायत के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बैजीपुर के मुख्य यजमान राम शब्द यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इं. अरविंद पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने भूमि पूजन कर पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, माताओं-बहनों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविंद पाल ने कहा की नगर पंचायत बनकटी का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। राजेंद्र प्रसाद नगर में बनने वाला यह पार्क बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए एक सुंदर, सुरक्षित और हरित सार्वजनिक स्थल होगा। हमारी प्राथमिकता है कि नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ हम बनकटी को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।" क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए नगर पंचायत एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेश पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय, मनोनीत सभासद प्रतिनिधि अनिल मौर्या, सभासद वशीम, विनोद यादव, बृजेश मोहन यादव, संजू चौधरी, कौशल चौधरी, बाबूराम चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, साधु शरण कनौजिया, ऋषि राज, विरेन्द्र गुप्ता, दिनेश चौधरी, सुबास शर्मा, बंटी पांडेय सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Aug 3, 2026
#बस्ती :श्रावण मास के पहले दिन बाबा भदेश्वर नाथ धाम में उमड़े भक्त
Basti, Basti | Aug 3, 2026
Basti, Basti | Aug 2, 2026
भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है, विपक्ष बांटने की..... संसद में पप्पू यादव का कथित आचरण निंदनीय...... सनातन का चोला पहनकर ऐसा कृत्य स्वीकार नहीं: डॉ. रोली सिंह..... बस्ती। भाजपा नेत्री डॉ. रोली सिंह ने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा को ओबीसी बाहुल्य बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व समय-समय पर विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों ने किया है, इसलिए इसे किसी एक जाति विशेष का क्षेत्र बताना केवल राजनीतिक प्रचार है। डॉ. रोली सिंह ने कहा कि भाजपा जातीय राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि सामाजिक समरसता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस जातीय समीकरणों के आधार पर राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा सभी समाजों के हित में कार्य करती है। उन्होंने सांसद पप्पू यादव के संसद में किए गए कथित आचरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सनातन धर्म का चोला पहनकर इस प्रकार का व्यवहार करना निंदनीय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का उल्लेख करते हुए डॉ. रोली सिंह ने कहा कि उनसे मिलने पर नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है तथा संगठन और जनसेवा के लिए और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें बस्ती सदर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है तो सीवर, जल निकासी, स्टेडियम सहित क्षेत्र के सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास करेंगी। डॉ. रोली सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है और विपक्ष केवल सरकार के विरोध की राजनीति कर रहा है।
Basti, Basti | Aug 2, 2026