प्रेम नगर में 5 महिलाओं का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार
नया सवेरा 3.0 अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज के प्रेम नगर में छापेमारी कर पांच पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया। इसमें पं. बंगाल की महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने संचालक-संचालिका समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।