2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस बापू के सत्य, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों को नमन करती है।
बापू के विचारों से प्रेरणा लेकर राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' के साथ हम हर नागरिक की सुरक्षा हेतु समर्पित हैं।
आइए, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग अपनाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करें।
#Gandhijayanti #Internationaldayofnonviolence #RajasthanPolice #JaiHind #Peace