#चंबा भंत्युड पुल के पास सड़क से नीचे गिरी #पंजाब नंबर की पिकअप, चालक सुरक्षित
#मंजीर-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के समीप सुबह करीब 8:30 बजे एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#बताया जा रहा है कि पिकअप पंजाब नंबर की है। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, हालांकि उसे एहतियातन 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
#घटना की सूचना मिलते ही सुरंगानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने की बात सामने आई है।
#फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
#Chamba #Salooni #Bhantyud #RoadAccident #ChambaNews #SalooniNews #HimachalPradesh #RoadSafety #AccidentNews #BreakingNews #HPNews #HimachalNews #HimachalMentor