Ranchi: झारखंड में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और जलाशय उफान पर हैं. राजधानी रांची स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने गेतलसूद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार सुबह प्रशासन ने डैम के दो रेडियल गेट खोल दिए हैं. जल पथ प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुसार शनिवार सुबह 7:15 बजे गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़कर 1934.30 आरएल फीट दर्ज किया गया. गेतलसूद डैम की कुल जल धारण क्षमता 1936 आरएल फीट है. जैसे ही जलस्तर 1934 आरएल फीट के पार पहुंचा, विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर जलप्रवाह को नियंत्रित करने के लिए दो रेडियल गेट खोलने का निर्णय लिया.
Ratu, Ranchi | Sep 26, 2026