Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

रतनगढ़/समाचार/राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) उपशाखा रतनगढ़ की बैठक आज शिक्षक भवन में सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 25 जून को जिला मुख्यालय चूरू में आयोजित होने वाली शिक्षक महारैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, तथा अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज शर्मा, ब्लॉक मंत्री मुरलीधर अजमेरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार का कर्मचारी एवं शिक्षक विरोधी रवैया लगातार बढ़ता जा रहा है। पे-प्रोटेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली, शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव और विभिन्न लंबित मांगों की अनदेखी के कारण शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। ऐसे में 25 जून की रैली शिक्षकों की एकजुटता का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगी। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चौथमल चीनिया संघर्ष समिति संयोजक बजरंग लाल बिस्सू ,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया एवं उपसभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि TET की अनिवार्यता के नाम पर शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। तृतीय श्रेणी शिक्षक एवं प्रबोधक सहित सभी संवर्गों की रुकी हुई पदोन्नतियां तत्काल प्रारंभ की जाएं तथा पदोन्नति के बाद रिक्त पदों पर पारदर्शी काउंसलिंग करवाई जाए। जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र हुड्डा, कार्यालय मंत्री मुकेश सैनी एवं शिक्षक नेता प्रकाश थालोड़ ने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाए, तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण शीघ्र खोले जाएं तथा प्रबोधकों को पदोन्नति के बाद उचित पदनाम एवं समकक्ष पदों पर नियुक्ति दी जाए। साथ ही आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने तथा OPS के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक साथियों से आह्वान किया कि वे अपने हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए 25 जून को सुबह 11 बजे शिक्षक भवन, चूरू पहुंचें तथा शिक्षक भवन से कलेक्ट्रेट (आपणी योजना) तक आयोजित विशाल महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Churu, Churu | Jun 23, 2026