
संत कबीर नगर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य शुभारंभ, 29.78 लाख पौधे रोपे गए !
#संतकबीरनगर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य शुभारंभ, 29.78 लाख पौधे रोपे गए
संत कबीर नगर के विकासखंड बघौली स्थित ग्राम बरईपार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी ने पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ एवं बरगद) का पौधा रोपित कर "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बलिराम यादव ने पाकड़, अनिल कुमार त्रिपाठी ने आम तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अमरूद का पौधा रोपित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं छात्रों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि "वृक्ष लगाना सेवा है और उसे संरक्षित रखना साधना है।"
जनपद में वन विभाग सहित सभी विभागों द्वारा एक ही दिन में 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, सहजन सहित अन्य पौधे उपहार स्वरूप वितरित कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई. हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#SantKabirNagar #VriksharopanMahayagya2026 #EkPedMaaKeNaam #GreenUP #BreakingNews