Public App Logo
Jansamasya
Mango
Delhincr
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

बथनाहा-वीरपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत बथनाहा, अररिया। बथनाहा-वीरपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेकाबू हाइवा (संख्या BR 51G 0437) ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना देवी (लगभग 50 वर्ष), पति सीताराम ठाकुर, निवासी वार्ड संख्या 10, अचार पंचायत, थाना नरपतगंज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला वर्तमान में लक्ष्मीपुर गांव में रह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।@

Araria, Araria | Jun 21, 2026