अमेठी में कुलाबा समितियों के चुनाव का ऐलान, 26 अक्टूबर को मतदान
अमेठी। शारदा सहायक खंड-41 की कुलाबा समितियों के प्रथम चरण के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। 26 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 28 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिसूचना 25 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर, नाम वापसी 7 से 10 अक्टूबर और चुनाव चिह्नों का आवंटन 11 अक्टूबर को होगा।
क्रमांक 1 से 20 तक की समितियों के लिए नामांकन स्थल निरीक्षण भवन, तातारपुर और 21 से 38 तक के लिए उपखंड चतुर्थ कार्यालय, जगदीशपुर निर्धारित किया गया है।
सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के लिए ₹200, जबकि एससी/एसटी और बीपीएल अभ्यर्थियों के लिए ₹50 जमानत राशि तय की गई है। अधिकारियों ने कृषकों और जल उपभोक्ता समिति सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
Amethi, Amethi | Sep 24, 2026