भाजपा मंडल महामंत्री Sumit Saini ने दशहरा पर्व पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
इन्द्री। भारतीय जनता पार्टी के इन्द्री मंडल महामंत्री सुमित सैनी ने दशहरा पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
सुमित सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं तथा समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें।
सुमित सैनी ने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Nayab Saini @topfans Narendra Modi Haryana Vishwas News 24