असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखण्ड सरकार की मदद
असम में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। प्रोटोकॉल ऑफिसर राहुल कुमार ने आज यह चेक असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा को सौंपा।