
सोनम वांगचुक के समर्थन में सिरसा के किसान उतरे:20 को जंतर-मंतर कूच करेंगे, चढ़ूनी बोले-आंदोलनकारियों को कूचला, सबको सरकार की निंदा करनी चाहिए...
नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुके को दिल्ली में जंतर मंतर पर आमरण अनशन से पुलिस द्वारा जबरदस्ती उठा ले जाने पर किसानों में रोष का माहौल है। सिरसा के किसानों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए 20 तारीख को जंतर मंतर की ओर कूच करने का ऐलान किया है। इसकी किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है।
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भी कोकरेज जनता पार्टी व सोनम वांगचुके के समर्थन किया और वीडियो जारी कर बयान में कहा, हम सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं और सारे समाज को इसकी निंदा करनी चाहिए।
सिरसा से राष्ट्रीय किसान मंच से हरजिंद्र सिंह नानुआना ने बातचीत में बताया, उनकी बातचीत चल रही है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली जाएंगे। अभी किसानों नेताओं से बात करेंगे।
सिरसा से हरजिन्द्र बोले, जो लोग आंदोलन करते हैं, उनका साथ देना चाहिए
सिरसा से किसान नेता हरजिंद्र सिंह ने वीडियो जारी कर कहा, दिल्ली जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नीट पेपर लीक में जो बच्चे सुसाइड का जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री ध्रमेंद्र प्रधान है और उनके ऊपर कोई जूं तक नहीं रेंग रही। अब कहते कि अच्छी व्यवस्था करेंगे। जिन बच्चों ने सुसाइड कर लिया, उनकी भरपाई कौन करेगा। आज हमें ये नौबत आ गई है कि शिक्षा के लिए धरने पर बैठना पड़े।
सीजेपी बनाने वालों को कितना दबाया जा रहा है और परिवार को धमकी दी जा रही है। अगर शिक्षा को बचाना है तो आने वाली 20 तारीख को जंतर मंतर पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। ये सांझी लड़ाई है। पढ़ाई ठीक होती है। जब पेपर होता है तो बच्चों को मजबूरन सुसाइड करना पड़ता है। जो लोग आंदोलन करते हैं या किसान-मजदूर का साथ देते हैं तो उनका साथ दिया करो। ये व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना पड़ेगा।
#takkartoday #cockroch #cjp #sirsa #viral #delhi
Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026