Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हरदा नगर पालिका में जनकल्याण शिविर संपन्न 268 आवेदनों का मौके पर किया निराकरण हरदा- केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में 12 से 18 जून 2026 तक विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करना तथा लंबित शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है। इसी क्रम में रविवार को हरदा के नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय, जल प्रदाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और नागरिकों को एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के 63 आवेदन, स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत 5 प्रोफ़ाइलिंग, नवीन नल कनेक्शन के 11, विधवा पेंशन केे 2, वृद्धावस्था पेंशन के 7, आय प्रमाण पत्र के 100, मूल निवासी के 80 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर हितलाभ वितरण किया गया। नगर परिषद कार्यालय खिरकिया में 15 से 17 जून तक आयोजित होंगे शिविर जिले में 15 से 17 जून तक नगर परिषद खिरकिया में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 15 जून को स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, डीईजीएम, कृषि विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 16 जून को एनआईसी, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग व सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 17 जून को आयोजित शिविर में ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महिला बाल विकास विभाग, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, पशुपालन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद कार्यालय टिमरनी में 16 से 18 जून तक आयोजित होंगे शिविर जारी कलेण्डर अनुसार 16 से 18 जून तक नगर परिषद टिमरनी में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 16 जून को स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, डीईजीएम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 17 जून को जनजातीय कार्य विभाग, कॉपरेटिव बैंक, ग्रामीया यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 18 जून को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, डीईजीएम, कृषि विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, लोक सेवा प्रबन्धन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जनजातीय कार्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Harda, Harda | Jun 14, 2026

MORE NEWS

राज्यसभा चुनाव विवाद को लेकर हरदा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की निकाली गई शव यात्रा।
.
.
#anokhaharda #harda #hardanews #mpnewsindia #news

राज्यसभा चुनाव विवाद को लेकर हरदा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग की निकाली गई शव यात्रा। . . #anokhaharda #harda #hardanews #mpnewsindia #news

Harda, Harda | Jun 15, 2026

*सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर*

- *भोपाल में सायबर सुरक्षा फ्रेमवर्क पर परामर्श कार्यशाला का शुभारंभ*
- *बदलते दौर की हर चुनौती से निपटने में मध्यप्रदेश पूरी तरह सक्षम*
- *समय रहते चुनौतियों को भांप लेते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जून को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 'राज्य डेटा के लिए सायबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने' विषय पर आयोजित परामर्श कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बदलते दौर में हर तरह की की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस ने अच्छा काम करके दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी नए दौर में नई तकनीक की चुनौतियां हमने देखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे समय रहते चुनौतियों को भांप लेते हैं और उससे निपटने के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर व्यवस्थाएं तैयार कर लेते हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समय रहते समाज और सरकारों को आने वाले खतरों के प्रति जागरूक करते हैं। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोलने की शुरुआत की। उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी। जनधन खाते खुलने का परिणाम यह रहा कि देशभर में जरूरतमंदों को सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाने लगा। एक समय जब 1 रुपए में 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच रहे थे। डीबीटी की पारदर्शी व्यवस्था लागू होने से शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचने लगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए डेटा की सुरक्षा सीमा की सुरक्षा के बढ़कर है। सुरक्षा के तमाम चाकचौबंद उपायों के बाद भी अगर जीवनभर की गाढ़ी कमाई एक झटके में कोई साइबर अपराधी उड़ा ले जाए तो दु:ख होता है। 

*प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही प्रदेश सरकार*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर क्राइम के अदृश्य राक्षसों के खिलाफ देवदूत तैयार कर सभी आवश्यक प्रबंधन करना वर्तमान दौर की जरूरत है। दुनिया ने भारत की यूपीआई पेमेंट सिस्टम का लोहा माना है। ऐसे समय में जब नागरिकों को डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से लाभ पहुंच रहा है तो सरकार पर सुरक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। नागरिकों के मन में विश्वास पैदा करने के लिए राज्य सरकार हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर साइबर अपराध, डीप फेक और अन्य चुनौतियों पर केंद्रित इस कार्यशाला में सभी मार्ग खोजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्यशाला में बताया कि साइबर क्राइम और डेटा सेफ्टी के मामले में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। राज्य का डेटा हमारी सबसे मूल्यवान संपत्ति है। डेटा ब्रीच की स्थिति में आर्थिक भरपाई की जिम्मेदारी भी सरकार की होगी। प्रदेश सरकार साइबर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।      

*सरकार ने उठाया अहम कदम*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साइबर अपराध और डेटा सुरक्षा की दिशा में ठोक कदम उठाते हुए राज्य में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से यह रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। जो केंद्रीय साइबर सुरक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर अटैक की समय पर पहचान और निगरानी में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में इसकी महती भूमिका होगी। यह व्यवस्था केवल प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि पूर्वानुमान आधारित निरंतर सतर्कता की दिशा में ठोस कदम साबित होगी।

*सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर* - *भोपाल में सायबर सुरक्षा फ्रेमवर्क पर परामर्श कार्यशाला का शुभारंभ* - *बदलते दौर की हर चुनौती से निपटने में मध्यप्रदेश पूरी तरह सक्षम* - *समय रहते चुनौतियों को भांप लेते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जून को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 'राज्य डेटा के लिए सायबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने' विषय पर आयोजित परामर्श कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बदलते दौर में हर तरह की की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस ने अच्छा काम करके दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी नए दौर में नई तकनीक की चुनौतियां हमने देखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे समय रहते चुनौतियों को भांप लेते हैं और उससे निपटने के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर व्यवस्थाएं तैयार कर लेते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समय रहते समाज और सरकारों को आने वाले खतरों के प्रति जागरूक करते हैं। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोलने की शुरुआत की। उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी। जनधन खाते खुलने का परिणाम यह रहा कि देशभर में जरूरतमंदों को सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाने लगा। एक समय जब 1 रुपए में 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच रहे थे। डीबीटी की पारदर्शी व्यवस्था लागू होने से शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचने लगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए डेटा की सुरक्षा सीमा की सुरक्षा के बढ़कर है। सुरक्षा के तमाम चाकचौबंद उपायों के बाद भी अगर जीवनभर की गाढ़ी कमाई एक झटके में कोई साइबर अपराधी उड़ा ले जाए तो दु:ख होता है। *प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही प्रदेश सरकार* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर क्राइम के अदृश्य राक्षसों के खिलाफ देवदूत तैयार कर सभी आवश्यक प्रबंधन करना वर्तमान दौर की जरूरत है। दुनिया ने भारत की यूपीआई पेमेंट सिस्टम का लोहा माना है। ऐसे समय में जब नागरिकों को डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से लाभ पहुंच रहा है तो सरकार पर सुरक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। नागरिकों के मन में विश्वास पैदा करने के लिए राज्य सरकार हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर साइबर अपराध, डीप फेक और अन्य चुनौतियों पर केंद्रित इस कार्यशाला में सभी मार्ग खोजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्यशाला में बताया कि साइबर क्राइम और डेटा सेफ्टी के मामले में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। राज्य का डेटा हमारी सबसे मूल्यवान संपत्ति है। डेटा ब्रीच की स्थिति में आर्थिक भरपाई की जिम्मेदारी भी सरकार की होगी। प्रदेश सरकार साइबर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। *सरकार ने उठाया अहम कदम* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साइबर अपराध और डेटा सुरक्षा की दिशा में ठोक कदम उठाते हुए राज्य में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से यह रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। जो केंद्रीय साइबर सुरक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर अटैक की समय पर पहचान और निगरानी में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में इसकी महती भूमिका होगी। यह व्यवस्था केवल प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि पूर्वानुमान आधारित निरंतर सतर्कता की दिशा में ठोस कदम साबित होगी।

Harda, Harda | Jun 15, 2026

हरदा में विधायक आरके दोगने घंटाघर से अर्थी लेकर चलते हुए !

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में हरदा युवक कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयोग की शवयात्रा निकाली !
.
.
.
#harda #indore #bhopal

हरदा में विधायक आरके दोगने घंटाघर से अर्थी लेकर चलते हुए ! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में हरदा युवक कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयोग की शवयात्रा निकाली ! . . . #harda #indore #bhopal

Harda, Harda | Jun 15, 2026