डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से धनबाद बरबड्डा थाना प्रभारी पर अमर्यादित टिप्पणी करने और धमकी के साथ गाली गलौज करने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से कड़ा प्रतिवाद किया गया है।
गोड्डा के पुलिस केंद्र में रविवार को पुलिस एसोसिएशन से जुड़े IRB-आठ के जवानों ने जमकर विरोध जताया। पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि डुमरी विधायक जयराम महतो का आचरण माफी लायक नहीं है। उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए। लोकतंत्र को ऐसे जनप्रतिनिधि कलंकित कर रहे हैं।
Namkum, Ranchi | Aug 31, 2026