ग्वालियर के महलगांव स्थित सिंधिया नगर में एक टैक्सी चालक की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जिसे उसने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर झूठा दहेज प्रकरण दर्ज कराने, मानसिक प्रताड़ना देने और वैवाहिक जीवन में लगातार तनाव पैदा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पत्नी की बड़ी बहन और बहनोई का भी नाम लेते हुए उन्हें अपनी मानसिक परेशानी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।