*TheSaharanpurVoice / News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾सहारनपुर में भारी बारिश का असर, 10 जुलाई को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी स्कूल रहेंगे बंद!!*
*👉🏾👉🏾जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया अवकाश आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगा फैसला!!*
_सहारनपुर जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, सड़कों पर जलभराव और विद्यार्थियों के विद्यालय आने-जाने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु. कोमल ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है!जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, राजकीय,सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालय 10 जुलाई को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं!!_