
🚩 दिबियापुर द लीजेंड पेज का महाअभियान 🚩
दिबियापुर स्थित रेलवे स्टेशन का नाम "फफूंद" की जगह "दिबियापुर" हो!
क्या आप जानते हैं?
📜 वर्ष 1855 में निर्मित दिबियापुर नहर पुल की शिलापट्टिका पर आज भी "DAVEEPOOR (देवीपुर)" अंकित है। यह इस बात का ऐतिहासिक प्रमाण है कि उस समय भी दिबियापुर (देवीपुर) अस्तित्व में था।
यदि दिबियापुर उस समय मौजूद था, तो आज इस औद्योगिक नगरी में स्थित रेलवे स्टेशन का नाम "दिबियापुर" होना पूरी तरह उचित और न्यायसंगत है।
हम किसी कस्बे से प्रतिस्पर्धा या दुर्भावना नहीं रखते। यह अभियान केवल दिबियापुर की ऐतिहासिक पहचान, सम्मान और अस्तित्व को उचित स्थान दिलाने का प्रयास है।
आज दिबियापुर पूरे देश में एक प्रमुख औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन का नाम भी उसी पहचान को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
🗣️ अब आपकी बारी...
क्या आप भी मानते हैं कि रेलवे स्टेशन फफूंद का नाम बदलकर "दिबियापुर" किया जाना चाहिए?
💬 अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
📲 इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि हमारी आवाज़ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे।
#दिबियापुर_द_लीजेंड_पेज_का_महाअभियान
#RenamePhaphundStation #Dibiyapur #RailwayStation #Auraiya #DibiyapurTheLegend #SaveOurIdentity