
पश्चिम एशिया में महायुद्ध की आहट! ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेकारची ने सीधी चेतावनी दी है कि यदि ईरान के सैन्य केंद्रों या तेल-गैस निर्यात मार्गों को निशाना बनाया गया, तो क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। ईरान का कहना है कि इस पूरे रणनीतिक क्षेत्र और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अस्थिरता की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी सेना की मौजूदगी ही है।
दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी और हवाई हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ, तो यह हफ्ता ईरान के बुनियादी ढांचे (पावर प्लांट और पुलों) के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। दोनों महाशक्तियों के इन तीखे तेवरों ने पूरे वैश्विक समुदाय को एक बड़े युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
#WestAsiaCrisis #IranVsUSA #StraitOfHormuz #GlobalNews #BreakingNews #Geopolitics #FatafatNews