#श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया। इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
वैभव ने अपनी फिफ्टी बिना एक भी रन दौड़कर पूरी की। उन्होंने सिर्फ चौकों और छक्कों की मदद से 11 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने का 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का 21 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
वैभव की धमाकेदार पारी की बदौलत इंडिया-ए ने फाइनल में 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि वह शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए और 94 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
.
.
.
#breakingnewswala #VaibhavSuryavansh #Cricket #BNWTV