उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव ने आज जिला समादेष्टा कार्यालय, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गिरिडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित उपस्थिति, समयबद्ध कार्य निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालय में अनुशासन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है। सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें।