#सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई।
#सोनबरसा में एसएसबी की 51वीं बटालियन ने एक बोलेरो वाहन से 110 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में वाहन को भी जब्त कर सोनबरसा थाना के हवाले कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
#न्यूज़बिहारकीआवाज #ssb51vibataliyan