दो दिवसीय 132वाँ मृदंगाचार्य पण्डित नाना साहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह आज से बकायन – दमोह में, कथक नृत्य के साथ होगा शुभारंभ
===
उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन-दमोह एवं उत्थान साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ग्राम- बकायन, जिला-दमोह के सहयोग से 132 वाँ मृदंगाचार्य पण्डित नाना साहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आयोजन 29 एवं 30 जुलाई, 2026 को ग्राम बकायन, जिला दमोह में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा।