
35% कमीशन के आरोपों के बीच कार्यपालन यंत्री मुख्यालय से बाहर, सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल
रीवा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल के पिछले करीब 15 दिनों से मुख्यालय से बाहर रहने को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार कार्यपालन यंत्री मुंबई में प्रशिक्षण में शामिल होने गए हैं। पढ़ते रहिए रीवा न्यूज मीडिया..., हालांकि, प्रशिक्षण की अवधि और विभागीय कार्यों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से चर्चाओं का दौर जारी है।
इधर, कुछ संविदाकारों ने कार्यपालन यंत्री पर निर्माण कार्यों में 35 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
कॉलेज चौक की बदहाली पर भी सवाल रीवा के कॉलेज चौक में जलभराव और सड़क पर बने गड्ढों को लेकर एक युवक के धरने पर बैठने के बाद लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा करीब एक माह पहले ही कॉलेज चौक में जलभराव और गड्ढों के सुधार के संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क का संधारण नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
अब सवाल यह है कि कार्यपालन यंत्री मुख्यालय कब लौटेंगे और जिले की बदहाल सड़कों के संधारण को लेकर विभाग की ओर से क्या ठोस कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संविदाकारों द्वारा लगाए गए 35 प्रतिशत कमीशन के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई जा रही है।
#रीवा #Rewa #RewaNews #रीवान्यूज़ #रीवा_न्यूज़ #विंध्य #Vindhya #VindhyaNews #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsUpdate #MadhyaPradeshNews #RewaMadhyaPradesh #RewaUpdate #RewaBreakingNews #RewaLatestNews #RewaNewsMedia #DainikRewaNewsMedia #PWD #PWDRewa #लोकनिर्माणविभाग #रीवासड़क #RewaRoad #CollegeChowk #कॉलेजचौक #रीवा_सड़क #रीवा_समाचार #विंध्य_समाचार #मध्यप्रदेश_समाचार #Rewa #RewaNews #RewaNewsMedia #Vindhya #VindhyaNews #MPNews #MadhyaPradesh #MPBreaking #RewaBreakingNews #RewaUpdate #PWDRewa #CollegeChowk #RewaRoad #रीवा #विंध्य #मध्यप्रदेश #जनता_की_आवाज #GroundReport #viralnews