गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा में लदे सरिये कैब चालक के सीने और गर्दन के आर-पार निकले, मौके पर मौ.त.....
गुरुग्राम | द्वारका एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैब ड्राइवर शिवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह यूपी का रहने वाला था। हादसा एवीएल-36 सोसाइटी के पास हुआ। गुरुग्राम से दिल्ली जा रही एक कैब ओवरटेक लेन में चल रहे लोहे के सरियों से लदे ई-रिक्शा से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा से बाहर निकले सरिये कैब के फ्रंट शीशे को तोड़ते हुए ड्राइवर के सीने और गर्दन के आर-पार हो गए। कार के भीतर का भयावह मंजर देखकर पीछे बैठी महिला यात्री गहरे सदमे में चली गई है। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकाला और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया
#gugugram #sirsa #takkartoday #accident
Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026