गान्धी नगर में गोली चलाने के दो आरोपियों को ईलाज के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सीआईए-1 के साथ हुई मुठभेड़ के बाद आरोपियों के पैरों में लगी थी गोली ।
कुरुक्षेत्र 21 जून। कुरुक्षेत्र पुलिस ने के गांधी नगर में युवकों पर गोली चलाने के दो आरोपियों को इलाज के बाद हस्पताल से छुट्टी होने पर मामले में गिरफ्तार किया है। 16 जून की रात अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम के साथ नैशनल हाइवे-44 पर रतनगढ़ के पास मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपियों को हस्पताल में दाखिल करवाया था। दिनांक 20 जून को आरोपियों के ईलाज के बाद हस्पताल से छुट्टी होने पर अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने आरोपियों को गिरफतार कर लिया।