
#haridwar : नशे से दूर, स्वास्थ्य की ओर: क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था करेगा मां मंशा देवी ट्रस्ट
श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण, 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऋषि स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा आयोजन
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘एक कदम नशे से दूर, स्वास्थ्य की ओर’ थीम पर 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऋषि स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से स्वास्थ्य विभाग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण किया और घोषणा की कि प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था मां मंशा देवी ट्रस्ट करेगा।
श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
Haridwar Stambh Vasudev Shri Mahant Dr. Ravindra Puri