
उत्तर प्रदेश शासन ने बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्यालय के भीतर शराब पीने, सरकारी योजनाओं में अवैध वसूली और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप थे, जिसकी जांच में पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया।
प्रमुख सचिव अनुराग यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. गुप्ता पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार उत्पीड़न निवारण अधिनियम से जुड़ी योजनाओं और अन्य सरकारी कार्यों में बड़े पैमाने पर अवैध वसूली करने के आरोप थे। इसके अलावा, कनिष्ठ सहायक मंगलदीप सहित कई अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों ने उन पर कार्यालय अवधि के दौरान शराब पीने और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
निलंबन की इस अवधि के दौरान डॉ. राहुल गुप्ता को समाज कल्याण निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, समाज कल्याण निदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी सात दिनों के भीतर विस्तृत आरोपपत्र (चार्शीट) प्रस्तुत करें। इस सख्त कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
#UPNews
#Balrampur
#CivilServantSuspended
#AntiCorruption
#GovernmentAction
#DrRahulGupta
#Accountability
#UttarPradesh
#SocialWelfareDepartment
#NewsUpdate